Thursday, June, 26,2025

आईपीएल में मुंबई की धाक, राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराया

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को जयपुर में इस सीजन का आखिरी मैच खेला। मुंबई इंडियंस के 218 रन के लक्ष्य के आगे राजस्थान की टीम 117 रन पर ढेर हो गई और उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 100 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ मुंबई अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। शुरुआती पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने वाले मुंबई के 11 मैच में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत दो विकेट पर 217 रन बनाए। रिकल्टन ने 38 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 61 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित शर्मा ने 36 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 53 रन बनाए। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर मुंबई को ठोस मंच प्रदान किया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में छह चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 23 गेंदों में 48 रन बनाए। रॉयल्स की ओर से महेश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट चटकाया लेकिन सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

पावरप्ले में धराशायी हुई रॉयल्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावर प्ले के भीतर ही 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी दीपक चाहर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (13) ने बोल्ट पर दो छक्के मारे लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। नितीश राणा (09) जीवनदान के बावजूद टिक नहीं सके और बोल्ट की गेंद पर कैच थमा बैठे। इसके बाद बुमराह ने लगातार गेंदों पर रियान पराग (16) और शिमरोन हेटमायर (00) को पवेलियन भेजा। रॉयल्स ने पावर प्ले में ही पांच विकेट पर 62 रन बना लिए थे। शुभम दुबे (15) ने कुछ कोशिश की, लेकिन हार्दिक की पहली ही गेंद पर बोल्ट को कैच दे बैठे। ध्रुव जुरेल (11) ने कर्ण शर्मा को छक्का मारा, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच देकर लौट गए। कर्ण ने फिर तीक्षणा (02) और कार्तिकय (02) को भी आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने बॉश पर दो छक्के जड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें बुमराह के हाथों कैच कराकर मुंबई को जीत दिलाई।

रोहित ने मुंबई के लिए पूरे किए 6000 रन

रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 35 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वह मुंबई के लिए इस बड़े मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक कुल 231 टी20 मैच खेले हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery