Monday, March, 09,2026

भारत तीसरी बार और लगातार दूसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता

अहमदाबाद: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गया, जबकि पहली बार किसी मेजबान देश ने यह खिताब जीता है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) ने अर्धशतक जड़े। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) ही संघर्ष कर सके। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है।

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज

फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया।

'शाबाश, टीम इंडिया !

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया !' - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery