Monday, April, 07,2025

रोहित शर्मा की फिफ्टी, अय्यर का संघर्ष... भारत की जीत के चार हीरो

दुबई: गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। रोहित शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया की जीत में चार खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। 

रोहित ने फाइनल में मचाई धूम

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार खेल दिखाते हुए धूम मचा दी। न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गिए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रनों की पारी खेली। रोहित तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह अपना विकेट गंवा बैठे।

मिडिल ऑर्डर में डटे श्रेयस अय्यर

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभालने का काम किया। श्रेयस ने ना सिर्फ टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने दमदार फॉर्म को भी जारी रखा। इस तरह टीम इंडिया की जीत में श्रेयस अय्यर भी एक बड़े हीरो रहे।

कुलदीप की फिरकी का कमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल का खेल दिखाया। अहम मुकाबले में उन्होंने अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों को हैरान कर दिया।

वरुण ने कीवियों को उलझाया

कुलदीप यादव के अलावा टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने भी अपना कमाल दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने ऐसा मिस्ट्री चलाया कि कीवी गेंदबाज कनफ्यूज हो गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery