Monday, August, 11,2025

इंग्लैंड 247 पर आउट, भारत के दूसरी पारी में 75/2 रन

लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के चार चार विकेट से इंग्लैंड की टीम शुक्रवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई जिससे उसने 23 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए। भारत ने अपना पहला 46 रन के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया। लोकेश राहुल 7 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसलवाल ने तेज खेलते हुए 51 रन बना लिए। साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले कंधे की चोट के कारण क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और इंग्लैंड ने 247 रन पर अपना नौंवा विकेट गंवा दिया। इंग्लैंड के लिए जाक क्रॉली (64 रन) और हैरी बुक (53 रन) ने अर्धशतक बनाए। सिराज ने 86 रन देकर और कृष्णा ने 62 रन देकर चार चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में शुक्रवार सुबह 224 रन पर सिमट गई थी।

इंग्लैंड ने चायकाल तक सात विकेट पर 215 रन बना लिए थे। चायकाल के बाद बारिश के के कारण खेल में कुछ समय के लिए व्यवधान आया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 242 रन था। शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाए। डकेट (43 रन) और क्रॉली ने मर्जी से चौके जड़े जिससे इंग्लैंड लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 109 रन बना चुका था। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने ब्रेक के बाद लेंथ हासिल करते हुए वापसी की। कृष्णा की गेंद पर क्रॉली ने पुल शॉट लगाने में गलती की और मिडविकेट पर कैच आउट हो गए।

पिच से तेज गेंदबाजों को लगातार मदद मिल रही है। सिराज ने पोप और रूट को पगबाधा आउट किया। फिर एक इनस्विंग यॉर्कर से बेथेल को भी पगबाधा आउट किया। सिराज लगातार कोशिश करते रहे और उन्हें इसका फल भी मिला।

भारत ने 20 रन के अंदर गंवा दिए 4 विकेट

वहीं, दिन की शुरूआत छह विकेट पर 204 रन से करने वाले भारत ने पहले 30 मिनट में 20 रन के अदंर बाकी के चार विकेट गंवा दिए। करुण नायर (109 गेंद में 57 रन) और वाशिंगटन सुंदर (26 रन) जल्दी आउट हो गए जिसके बाद एटकिंसन ने पुछल्ले बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड के लिए एटकिंसन ने पांच जबकि जोस टंग ने तीन विकेट चटकाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery