Tuesday, August, 12,2025

जायसवाल व साई सुदर्शन ने भारत को झटकों से उबारा, पंत चोटिल

मैनचेस्टर: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (58) और साई सुदर्शन (61) के अर्धशतक से भारत ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट में स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 264 रन बना लिए। ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। स्टंप के समय रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
केएल राहुल 44 रन और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट झटके।

इंग्लैंड पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। इससे पहले चायकाल तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 149 रन हो गया था। सुबह के सत्र में इंग्लैंड कोई विकेट नहीं ले सका, लेकिन लंच के तुरंत बाद क्रिस वोक्स को ऑफ-स्टेप लाइन में लगातार गेंदबाजी करने का फायदा मिला। उन्होंने राहुल (98 गेंद में 46 रन) को बाहर जाती गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच कराया। सत्र का दूसरा विकेट बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने  लिया। उन्होंने सात गेंद ही डाली थी कि जायसवाल उनका शिकार बन गए। डॉसन की गेंद ज्यादा नहीं घूमी थी, लेकिन गेंद जायसवाल (107 गेंद में 58 रन) के बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर पहली स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथों में पहुंच गई। करुण नायर की जगह खेल रहे साई सुदर्शन शुरुआत में सतर्क रहे, वह मिडिल और लेग स्टंप पर पिच होने वाली गेंदों पर ही रन बना पाए। शीर्ष क्रम के इस युवा बल्लेबाज ने जोफा आर्चर की गेंद पर फ्लिक करके अपना पहला चौका लगाया और फिर कवर पर डॉसन की गेंद पर चौका जड़ दिया।

अंशुल कंबोज व सुदर्शन को मिला मौका

गिल ने सुबह करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मैदान पर उतारा। इसके साथ ही अंशुल कंबोज को भी एकादश में शामिल किया। कंबोज और शार्दुल ठाकुर की क्रमश चीटिल आकाश दीप और नीतीश रेडी की अगह शामिल किया गया। इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लॉहर्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियान डॉसन को टीम में जगह दी।

सुदर्शन को मिला जीवनदान

लीइस में सुदर्शन के आउट होने के तरीके से प्रेरित होकर इंग्लैंड ने जानबूडाकर लैग साइड में गेंद डालने की चाल चली। बेन स्टोक्स लगभग इसी तरह सुदर्शन की आउट कर ही देते, लेकिन जैमी स्मिथ ने लेग स्टंप पर एक सामान्य कैच छोड दिया जिससे इस भारतीय बल्लेबाज को जीवनदान मिला। तब वह 20 रन पर थे। भारतीय कप्तान गिल (12) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह स्टोक्स की अंदर आती गेंद की सही तरह से पढ़ नहीं सके और पगबाधा आउट हुए। सुबह के सत्र में जायसवाल भी क्रिस वोक्स के मुश्किल स्पैल से बचे, जबकि राहुल ने हमेशा की तरह मजबूत बल्लेबाजी की, जिससे भारत ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए।

राहुल के इंग्लैंड में 1,000 रन पूरे

ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम कभी नहीं जीती है, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बादलों के बावजूद सुबह इस आंकड़े की नजरअंदाज किया। गेंद घूम रही थी, लेकिन रफ्तार की कमी के कारण भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने आसानी से पुल शॉट खेले। राहुल ने वोक्स की गेंद पर शानदार ड्राइव खेलकर इंग्लैंड में 1000 रन पूरे किए, जो इस श्रृंखला में शीर्ष क्रम में उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery