Friday, September, 26,2025

अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत फाइनल में पहुंचा

दुबई: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बना सकी। भारत के लिए अभिषेक शर्मा तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े। गिल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए। बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 38 रन की पारी खेली।

अभिषेक ने 25 गेंद पर ठोका अर्धशतक

अभिषेक ने महज 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह पांचवां मौका था, जब अभिषेक ने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। युवराज ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्थशतक लगाए थे। भारत के लिए 25 या उससे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि छह बार हासिल की है। तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा आ गए हैं।

भारतीय गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज फेल

169 का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही। सैफ हसन और तंजीद हसन ओपनिंग बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे। लेकिन यह जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बांग्लादेश को पहला झटका पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे के हाथों तंजीद हसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। वहीं, बांग्लादेश को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने पारी के सातवें ओवर में दिया। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया।

उन्होंने तौहीद हदोय को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। इसके कुछ देर बाद ही बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट शमीम हुसैन के रूप में गंवाया। वरुण चक्रवर्ती ने शमीम हुसैन को बोल्ड किया। 13वें ओवर में बांग्लादेश का 5वां विकेट गिरा। यहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डायरेक्ट थ्रो पर जाकिर अली को रनआउट कर दिया। 15 वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैफुद्दीन और 16.1 ओवर में रिषद हुसैन व तंजीम हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान भी अपना विकेट गंवा बैठे। बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery