Monday, April, 07,2025

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे विराट

दुबई: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत में एक बार फिर विराट कोहली नायक बने, जिन्होंने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया। भारत की इस जीत के साथ यह तय हो गया कि 9 मार्च को दुबई में फाइनल खेला जाएगा, जहां भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा।

हार्दिक की ताबड़तोड़ पारी... राहुल ने दिलाई जीत

  • 'प्लेयर ऑफ द मैच' विराट कोहली ने 98 गेंदों में 84 रन (5 चौके) बनाए। उन्हें श्रेयस अय्यर (45) और अक्षर पटेल (27) का पूरा सहयोग मिला। कोहली और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की।
  •  कप्तान रोहित शर्मा (28) और शुभमन गिल (9) जल्दी आउट हुए, लेकिन कोहली ने मोर्चा संभालते हुए 53 गेंदों में अर्थशतक पूरा किया। इसके बाद केएल राहुल (नाबाद 42) और हार्दिक पंड्या (28) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई।
  • ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) की बेहतरीन पारियों के दम पर 264 रन (48.1 ओवर) में बनाए। भारत ने 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

  • मोहम्मद शमी ने 3, रवीन्द्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 व अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।
  • भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर समेट दिया।

पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा भारत

भारत अब तक पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत ने 2000, 2002, 2013 और 2017 में फाइनल खेला था। 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 2025 में अब भारत फिर से फाइनल में पहुंचा है और खिताब जीतने की दावेदारी पेश करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery