Monday, April, 07,2025

भारतीय टीम ने गेंद व बल्ले से किया जमकर अभ्यास

दुबई : भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यहां खूबसूरत आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था। लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरुआत छोटे रनअप के साथ की। बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिए, इस पर बात कर रहे थे। बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए उतरने के बाद शमी ने जमकर गेंदबाजी की। हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला। पंड्या के एक दमदार शॉट से ऋषभ पंत को घुटने में गेंद लगी। वह दर्द से कराह उठे लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया। पंड्या नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery