Thursday, June, 26,2025

लखनऊ के सामने विफल नजर आई गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक और निकोलस पूरन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की बदौलत दो विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 202 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे सुपर जाइंट्स को मार्करम और मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 53 रन जोड़े। मार्करम ने मोहम्मद सिराज की मैच की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर अगले ओवर में अरशद खान की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए।

मार्श ने अरशद पर छक्का जड़ा। बल्लेबाजी की अनुकूल दिख रही पिच पर मार्करम ने कागिसो रबाडा पर लगातार दो छक्कों से मार्श के साथ पांचवीं बार अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। मार्श ने भी प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। मार्श ने 10वें ओवर में किशोर पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन मार्करम इसी ओवर में शाहरूख खान को कैच देकर पवेलियन लौट गए। मार्करम ने 24 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे। मार्श और पूरन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पूरन ने किशोर की पहली ही गेंद को लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए भेजकर खाता खोला। पूरन ने सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। टाइटंस की ओर से किशोर और अरशद ने क्रमशः 34 और 36 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ' रूकें।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery