Friday, December, 19,2025

कुलगुरु प्रो. अनिल राय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

सीकर/नई दिल्ली: उपाध्याय पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राय ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, नवाचारात्मक एवं राष्ट्र केंद्रित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्री को दी।

कुलगुरु प्रो. राय ने शौर्य के प्रतीक और गौरव गाथा के रूप में सेना के टैंक और तोप को विश्वविद्यालय के गेट पर स्थापित किए जाने की जानकारी भी दी। शेखावाटी परिक्षेत्र के युवाओं का सेना और देश प्रेम के प्रति लालसा तथा यहां के वीर जवानों का भारतीय सेना के माध्यम से राष्ट्र को दिए जा रहे योगदान के लिए उन्होंने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार राय ने अपनी पुस्तक 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की गंगोत्रीः भारतीय ज्ञान परंपरा' तथा विश्वविद्यालय की परिसर परिचय पुस्तिका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेंट की। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा में नवाचार, गुणवत्ता एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery