Wednesday, April, 09,2025

पंचायतों में विकास कार्यों में नवाचार चूरू की एक सरपंच दिल्ली में हुई सम्मानित

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत महिला दिवस से पूर्व विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में चूरू जिले की सुजानगढ़ पंचायत समिति की गोपालपुरा पंचायत की सरपंच सविता राठी को पंचायत में विकास कार्यों में उनके द्वारा किए गए नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। वे राजस्थान से सम्मानित होने वाली एकमात्र सरपंच थी। कार्यक्रम में देशभर से 24 राज्यों से आई पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुई। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि देश को संवारने के लिए महिला नेत्रियों की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे को सरपंच से मंत्री बनने का रोल मॉडल बताया। समारोह में गोपालपुरा में विकास कार्य एवं नवाचारों पर बनी तीन मिनट की लघु फिल्म को भी पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर सविता राठी ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता से ही उनके द्वारा किए गए कार्य सफल हो सके हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान बना कर पंचायत का विकास किया गया।

ये भी मौजूद थे कार्यक्रम में

कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, विवेक भारद्वाज, सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, अशोक के. के. मीणा, सचिव, पेयजल और स्वच्छता विभाग और सुशील कुमार लोहानी, अपर सचिव, पंचायती राज मंत्रालय भी मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery