Friday, September, 26,2025

राजस्थान होटल उद्योग की चुनौतियों पर हुआ मंथन

नई दिल्ली/बीकानेर:  होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के 50 से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली में लोकसभा भ्रमण पर रहा। दल में जयपुर से हुसैन खान, कोटा से अशोक माहेश्वरी, बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और सचिव खुशाल पारीक सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और जयपुर ग्रामीण सांसद राजेंद्र राव भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर होटल व्यवसाय में आ रही चुनौतियों और राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने तत्परता दिखाते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को फोन कर होटल फेडरेशन पदाधिकारियों से मुलाकात करने का अनुरोध किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने शेखावत से भेंट कर होटल उद्योग से जुड़े मुद्दे और सुझाव प्रस्तुत किए।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि होटल व्यवसाय की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के पर्यटन विकास की रीढ़ है और सरकार इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery