Monday, April, 07,2025

"बेटियां ताकतवर बनें... गलत व्यवहार पर मारें थप्पड़-चप्पल"

अलवर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बेटियों को ताकतवर बनने की जरूरत है, यदि कोई गलत करने का व्यवहार करे तो मजबूती से उसका सामना कर उसे जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप ताकतवर बनो, शक्तिवान बनो। कुछ बच्चे तकलीफ देते हैं। हम पेपर में पढ़ते हैं, हिम्मत रखो। हमारे यहां तो बहुत हिम्मतवान छात्राएं हैं। उनको आदर्श रखकर मजबूती से रहो। कोई गलत व्यवहार करे तो थप्पड़ मारो, चप्पल मारो। कुछ नहीं होगा, उसे जरूर पीटो। उन्होंने कहा कि मैं बहुत से वीडियो देखता हूं। मुझे शर्म आती है कि लोग किसी लड़की के पीछे उसकी इज्जत लेने को पड़ जाते हैं और हम वीडियो निकालते हैं। ये मानसिकता है तुम्हारी? ये मोबाइल छोड़ो, दौड़ो और पकड़ो उनकी गिरेबान। पुलिस की राह देख रहे हो? अरे, जब तक तो किसी औरत का खून भी हो जाए। ये मानसिकता क्यों आ गई? मानसिकता बदलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं सशक्त होंगी तभी हमारा देश महान बनेगा।

राज्यपाल एवं राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को हल्दीना में विवि परिसर में द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की नींव रखी। इस मौके पर अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्यपाल के समक्ष इस विवि में पीएच. डी. शोधार्थियों की समस्या रखी। उन्होंने हल्दीना में बालिका सैनिक स्कूल की घोषणा पर भी खुशी जताई। यादव ने राज्य का बजट अलवर के लिए अच्छा बताया और कहा अलवर को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने का काम किया है। गर्मी में पानी की समस्या के मद्देनजर भी बजट में राशि मंजूर की गई है।

सभी के लिए कॉम्पटिशन पास करना जरूरी

राज्यपाल बागडे ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तभी हमारे देश की शिक्षा पद्धति बदलने की जरूरत थी, लेकिन आजादी के 75 साल बाद कुछ बदलाव हो पाया है। राज्यपाल ने कहा कि नौकरी प्राप्त करने के लिए योग्य बनें। इसका मतलब केवल डिग्री हासिल करना नहीं है। हमें बौद्धिक क्षमता दिखानी होगी। नौकरी पर जाने के बाद कॉम्पटिशन बहुत रहता है। चाहे आरक्षण वाले हों या बिना आरक्षण वाले। सबके लिए कॉम्पटिशन है। जो अलग से पढ़ेगे, वो आगे निकलेंगे। हमारे प्राध्यापकों से पढ़ना चाहिए। शिक्षा पद्धति में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ है। लेकिन, मुख्य स्वरूप में अधिक बदलाव नहीं हुआ है।

राज्यपाल की सादगी से सीख लें

समारोह में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में मानक कैसे होने चाहिए, सादगी कैसी होनी चाहिए, नैतिक मूल्यों पर काम कैसे करना चाहिए, यदि यह सीखना है तो राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सीखें, जो महाराष्ट्र में लगातार 40 साल तक विधायक रहे हैं। यादव ने कहा कि ईमानदारी से सार्वजनिक जीवन को कैसे जिया जाता है, यह इनके जीवन से सीख सकते हैं। राज्यपाल का विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कहना कि उनके स्वागत में फूल माला की बजाय शोध पर प्रकाशित पुस्तिका लाएं। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति बागडे का पहला संकल्प इस विश्वविद्यालय में एकेडमिक स्टैंडर्ड को खड़ा करना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल व रक्षा मंत्री ने की मांग पूरी

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि राज्यपाल बागडे के हल्दीना गांव आने से एक और अच्छा कार्य हुआ कि हल्दीना गांव में सैनिक स्कूल की जमीन आवंटित हो गई। एक महीने पहले मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री से हल्दीना में बालिका सैनिक स्कूल की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही राज्य बजट में पूरा किया है। विश्वविद्यालय की रोड कनेक्टिविटी और लोकल कनेक्टिविटी की मांग भी राज्य के बजट में पूरी की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery