Thursday, April, 30,2026

पूर्वी राजस्थान सहित 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश ने प्रदेशवासियों को राहत दी है। बुधवार शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं धूलभरी आंधी, कहीं तेज हवाएं और कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान चित्तौडगढ़ में 43.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं जयपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नागौर, कोटा, अलवर, बालोतरा, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बूंदी और फलोदी में बुधवार शाम को तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। बीकानेर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, डीडवाना, कुचामन, चूरू, अलवर, भरतपुर, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीग, खैरथल तिजारा, कोटपूतली, बहरोड़, झुंझुंनू सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक बदलेगा। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। उधर, चूरू के बीदासर के रुपेली गांव में आंधी के बाद करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से ओले-बारिश

प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। दौसा में बुधवार सुबह ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं जयपुर में हल्की बारिश और घने बादलों के कारण मौसम सुहावना हो गया। अलवर के कई इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे गर्मी का असर कम हुआ।

धूप में नहीं निकलें घरों सेः सीएम

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की और कहा कि लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करें। विशेष रूप से बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं एवं बीमार व्यक्ति अतिरिक्त ध्यान रखें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर अनावश्यक निकलने से बचें। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण जैसे बेहोशी, तेज बुखार की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं अथवा टोल-फ्री नंबर 108 अथवा 112 पर संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यस्थलों पर नियोजित श्रमिकों, किसानों एवं पशुपालकों से लू एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने आमजन से संवेदनशीलता के साथ पशु और पक्षियों के खाने और पानी की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery