Thursday, April, 30,2026

13 ऊंटों से भरा ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़: जिले के रावतसर थाना पुलिस ने अवैध रूप से ऊंटों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 ऊंटों से भरे एक ट्रक को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नोहर व रावतसर क्षेत्र के गौरक्षा एवं बजरंग दल के सदस्यों की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक में ऊंटों को बेहद क्रूर तरीके से ठूंस ठूंसकर भरा गया था। कई ऊंट घायल अवस्था में मिले, जिससे पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऊंटों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
हरियाणा के नूंह निवासी अमजद और अरमान तथा भोंडसी निवासी शकील के रूप में हुई है। तीनों के पास ऊंटों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान ऊंट अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery