Thursday, April, 30,2026

बेटों के सामने पिता को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

कोटा: जिले में चंबल नदी किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मगरमच्छ ने बेटों के सामने ही पिता को अपना शिकार बना लिया। घटना खातौली थाना क्षेत्र के घटोद गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, घटोद निवासी मुरली गुर्जर (45) अपने बेटों चंद्र प्रकाश (22) और गोलू (20) के साथ नदी किनारे भेड़ें चरा रहे थे। इसी दौरान वे भेड़ों को नहलाने के लिए कम गहरे पानी में उतरे। तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पहले उसने चंद्र प्रकाश पर झपट्टा मारा, लेकिन वह किसी तरह बच निकला।

इसके तुरंत बाद मगरमच्छ ने मुरली गुर्जर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। घटना को देखकर दोनों बेटे घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने नावों की मदद से तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर नदी से शव बरामद किया गया। हमले में घायल चंद्र प्रकाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery