Thursday, April, 30,2026

मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री के मामले में पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार

अजमेर: मेवाड़ यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियों के जरिए आरपीएससी में नौकरी पाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसिडेंट कौशल किशोर चन्दुल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में पूर्व डीन ध्वज कीर्ति शर्मा को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी हुई।

एसओजी के एडिशनल एसपी श्याम सुंदर बिश्नोई के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कौशल किशोर को जयपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी डिग्रियों पर अंतिम हस्ताक्षर कौशल किशोर ही करता था और वह कमीशन के आधार पर इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय था।

उसके खिलाफ पहले भी अजमेर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज है। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब लोक सेवा आयोग ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल लेक्चरर (हिंदी) भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित दो अभ्यर्थियों ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी की डिग्री प्रस्तुत की, जबकि आवेदन में अन्य विश्वविद्यालय का उल्लेख किया गया था। जांच में डिग्रियां फर्जी पाई गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियों को ये डिग्रियां उनके परिजनों के जरिए उपलब्ध कराई गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery