Thursday, April, 30,2026

बालिका शिक्षा से मजबूत होगा समाज का भविष्यः बागडे

जयपुर/पाली: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बालिका शिक्षा देश, प्रदेश और समाज की समग्र प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं, ताकि वे परिवार और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकें।
राज्यपाल बुधवार को पाली जिले के रोहट गांव स्थित श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता गुरुकुल कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रावास निर्माण में योगदान देने वाली साध्वी भगवती बाई के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा का प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे दो परिवार शिक्षित होते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बालक और बालिका दोनों को समान अवसर मिलना चाहिए, जिससे वे जीवन में आगे बढ़ सकें।

राज्यपाल ने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों को भी महत्व दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज को संस्कारित, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारतीय परंपरा में नारी पूजनीय

उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में नारी को दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी और काली के रूप में पूजनीय माना गया है। इसलिए समाज को महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना अपनानी चाहिए।

बेटियां बोझ नहीं, भविष्य की नींव

उन्होंने केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। समाज को यह समझना होगा कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने राजस्थान की वीरता और गौरवशाली परंपरा का जिक्र करते हुए बप्पा रावल की वीरता को प्रेरणास्रोत बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery