Thursday, April, 30,2026

'जल-जंगल-जमीन' बचाने को सामूहिक प्रयास जरूरी

नैनीताल: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सतत विकास और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों की संयुक्त भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए जन समुदाय की सक्रिय भागीदारी और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नैनीताल स्थित डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी में वन पंचायत प्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का सम्मान करना दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता के लिए आवश्यक है। बिरला ने कहा कि उत्तराखंड की वन पंचायतें सामुदायिक भागीदारी आधारित वन प्रबंधन का सफल मॉडल हैं, जो वन संरक्षण के साथ रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रही हैं। वन पंचायतों को लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी बताते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की संस्थाएं सुशासन और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जल, जंगल और जमीन के पारस्परिक संबंध पर जोर देते हुए बिरला ने कहा कि ये प्राकृतिक संसाधन मानव जीवन और पारिस्थितिकी के आधार हैं, जिनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य मानव और प्रकृति के संतुलित सह-अस्तित्व का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने वनाग्नि रोकथाम, वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दे उठाए, जिन पर बिरला ने राष्ट्रीय स्तर पर पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने भी अपने विचार रखे।

संरक्षण, शोध और वैल्यू एडिशन पर फोकस

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि औपनिवेशिक काल में वन संसाधनों के दोहन के खिलाफ स्थानीय समुदायों ने प्रभावी संघर्ष किया और 1930 के दशक से संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास होते रहे हैं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और वन पंचायतों से जनभागीदारी बढ़ाने, पर्यावरण अनुकूल आजीविका विकसित करने और संतुलित विकास सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही योग और आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का जिक्र करते हुए औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और वैल्यू एडिशन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि जैसी चुनौतियों से निपटने में स्थानीय समुदायों का अनुभवजन्य ज्ञान बेहद उपयोगी है और लोकतंत्र की असली ताकत भी यही है कि अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन तक पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery