Friday, May, 01,2026

पुष्कर में 2 साल से ओवरस्टे कर रही थाई महिला पकड़ी, होटल संचालक पर केस दर्ज

अजमेर: प्रदेश में अवैध रूप से निवास करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईडी ने पुष्कर में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड की एक महिला को हिरासत में लिया है, जो पिछले करीब दो साल से बिना वैध वीजा के रह रही थी।

इस मामले में महिला को शरण देने वाले होटल संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सीआईडी अजमेर जोन के एएसपी एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी राजेश मीना ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ओवरस्टे
करने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके प्रत्यावर्तन की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को पुष्कर में रह रही थाई नागरिक कान्याफात नोइनहोंग को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने विदेशी नागरिकों के लिए अनिवार्य ऑनलाइन सी-फॉर्म में गलत वीजा नंबर दर्ज किया था, जिससे महिला के ओवरस्टे को छिपाया जा सके। हैरानी की बात यह रही कि दर्ज किया गया वीजा नंबर किसी अन्य युगांडा नागरिक का निकला। प्रारंभिक जांच में होटल संचालक और विदेशी महिला की मिलीभगत भी सामने आई है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला को अवैध रूप से ठहराया गया। इस पर पुष्कर थाने में होटल संचालक के खिलाफ इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery