Wednesday, November, 25,2026

एयरगन साफ करते समय चली गोली, महिला सरपंच की मौत

नागौर: नागौर जिले की टुंकलिया ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित (56) की एयरगन के छरें लगने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर एयरगन साफ कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से छरें उनके सीने में लग गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव गोटन अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। गोटन थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि सरपंच शैलू राजपुरोहित अपने घर पर एयरगन साफ कर रहीं थी। इसी दौरान फायर हो गया और छरें उनके सीने में लग गए। शैलू राजपुरोहित हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में टुंकलिया ग्राम पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन को 155 वोटों से हराया था। सुमन को 1073 वोट मिले थे। शैलू राजपुरोहित के 2 बेटे हैं। एक बेटा मेडिकल लाइन में है दूसरा मावे का व्यापारी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery