Tuesday, October, 06,2026

भाईसा कंवरलाल पाटनी को नम आंखों से अंतिम विदाई

किशनगढ़: प्रतिष्ठित मार्बल उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी 'भाईसा' (97) के निधन से किशनगढ़ में शोक की लहर छा गई। रविवार को आरके हाउस पर अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, समाजबंधु, उद्योग जगत से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसके बाद आरके हाउस से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और सांवत्सर स्थित मुक्तिधाम तक साथ चले। दिवंगत कंवरलाल पाटनी के सम्मान में किशनगढ़ के बाजार भी बंद रहे। मुक्तिधाम में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक डॉ. विकास चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित कई जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कंवरलाल पाटनी को समाजसेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। लोगों ने उनके निधन को किशनगढ़ के मार्बल उद्योग, सामाजिक क्षेत्र और जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आरके ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी एवं विमल पाटनी के पिता कंवरलाल पाटनी की सेवाओं और परोपकार के कार्यों को लोगों ने भावुक होकर याद किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery