Tuesday, October, 06,2026

रूसी ड्रोन हमले में भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 1 की मौत

सुमी: यूक्रेन के सुमी में भारतीय कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला हुआ। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। हमले के बाद सामने आए वीडियो में प्लांट क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। कुसुम ग्रुप की शुरुआत 1994 में हुई थी। समूह ने 2009 में यूक्रेन के सुमी में फार्मा प्लांट स्थापित किया था। कंपनी 50 से अधिक उत्पाद बनाती है और यूक्रेन समेत नौ से अधिक देशों में कारोबार करती है। युद्ध के दौरान भी सुमी प्लांट में उत्पादन जारी रहा था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हमले से करीब 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery