Tuesday, October, 06,2026

भटनेर दुर्ग का इतिहास दुनिया तक पहुंचाना जरूरी: शेखावत

हनुमानगढ़: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को भटनेर जौहर स्मृति महोत्सव में कहा कि भटनेर दुर्ग के गौरवशाली इतिहास को देश-दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से दुर्ग में पिछले 15 वर्षों में करवाए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी। पहली बार आयोजित महोत्सव में जौहर की वीरांगनाओं के त्याग, साहस और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं की झलक पेश की।

भाजपा नेता अमित सहू ने दुर्ग के आसपास बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रस्तावित करीब 20 लाख रुपए के नाले का निर्माण नहीं होने और परिसर स्थित तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने कहा कि भटनेर दुर्ग हनुमानगढ़ की पहचान है और नई पीढ़ी को इसके इतिहास से जोड़ना जरूरी है। तैमूर और कामरान के आक्रमण के समय हुए जौहर की घटनाओं को याद कर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी गई। समापन पर दुर्ग परिसर स्थित जौहर स्थल पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery