Tuesday, October, 06,2026

न्यू सांगानेर रोड पर आज गरजेगा बुलडोजर, जद में 260 मकान-दुकान

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर सोमवार सुबह से अतिक्रमण पर जेडीए का बुलडोजर गरजेगा। गुर्जर की थड़ी से कार्रवाई शुरू होगी और अभियान एक-एक किमी के हिस्से में सोडाला की ओर बढ़ाया जाएगा। सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक करीब 2.4 किमी हिस्से में सड़क सीमा में आए अतिक्रमण और पक्के निर्माणों को हटाया जाएगा। सुबह 7 बजे शुरू होने वाली कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल तेज है। डिमार्केशन के बाद से ही दुकानदारों में बेचैनी है और अब कई व्यापारी सामान समेटकर दुकानें खाली करने लगे हैं। कुछ दुकानदारों ने सेल लगाकर माल औने-पौने दामों में निकालना शुरू कर दिया है। जेडीए ने प्रभावित लोगों को नोटिस का जवाब देने के लिए 3 अक्टूबर तक की मोहलत दी थी। समय सीमा खत्म होने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है।

गुर्जर की थड़ी से सोमवार सुबह 7 बजे 700 मीटर दूरी वाले हिस्से से कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है। टीम-1 और टीम-3 इस हिस्से में कार्रवाई करेंगी। इसके बाद अभियान को करीब एक-एक किमी के हिस्से में आगे बढ़ाया जाएगा। जेडीए का कहना है कि कार्रवाई राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर पीठ के सिविल रिट पिटीशन संख्या 2923/2026 में 6 अगस्त 2026 को दिए निर्णय की अनुपालना में की जा रही है।

210 अब सीधा एक्शन नोटिस...

सड़क सीमा में कार्रवाई से पहले जेडीए की पांच टीमों ने कुल 210 नोटिस जारी किए। टीम-1 ने 51, टीम-2 ने 55, टीम-3 ने 12, टीम-4 ने 71 और टीम-5 ने 21 नोटिस दिए। ये नोटिस जविप्रा अधिनियम की धारा 72 के तहत जारी किए गए हैं। जेडीए के अनुसार करीब 260 मकान-दुकान कार्रवाई की जद में बताए जा रहे हैं।

नोटिस आया तो दुकान पर लगा दी सेल

कार्रवाई की आशंका के बीच दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। कई दुकानों पर सेल लगाकर माल औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली तक मोहलत मिल जाती तो त्योहार के सीजन में कारोबार का फायदा मिलता। अब कार्रवाई की तारीख तय होने के बाद दुकानदारों में सामान जल्द निकालने की होड़ है।

निगम अलर्ट... फायर और तकनीकी टीम तैयार

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जेडीए ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त को पत्र लिखा है। संबंधित जोन उपायुक्त को तकनीकी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कटेगी बिजली

ध्वस्तीकरण के दौरान विद्युत लाइनों से हादसे की आशंका को देखते हुए जेडीए ने अधीक्षण अभियंता, जयपुर शहर वृत्त-दक्षिण को भी पत्र भेजा है। प्रभावित हिस्से में कार्रवाई के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एंबुलेंस-मेडिकल टीम रहेंगी मौजूद

जेडीए ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर दो एंबुलेंस और दो चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery