Tuesday, October, 06,2026

जिला कलेक्टर के साथ संभागीय आयुक्त, चंबल कमांड एरिया आयुक्त और KDA चेयरमैन का भी चार्ज

जयपुर: कोटा में इस समय प्रशासन की एक दिलचस्प तस्वीर सामने है-एक आईएएस अधिकारी और चार बड़ी जिम्मेदारियां। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया अपने मूल पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ तीन महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं। इनमें संभागीय आयुक्त, चंबल कमांड एरिया डेवलपमेंट के आयुक्त और कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के चेयरमैन की जिम्मेदारी शामिल है यानी जिले से लेकर पूरे संभाग, चंबल कमांड क्षेत्र और शहर के विकास तक की कई अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां फिलहाल एक ही अधिकारी के पास हैं।

चंबल कमांड का दायरा भी बड़ा

इसके अलावा चंबल कमांड एरिया डेवलपमेंट के आयुक्त का चार्ज भी सामरिया के पास है। सिंचाई, कमांड क्षेत्र और उससे जुड़े विकास कार्यों से संबंधित यह जिम्मेदारी बड़े भू-भाग और बड़ी संख्या में परियोजनाओं से जुड़ी है। ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ इस विभाग का काम भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल है।

शहर की विकास एजेंसी की कमान भी

तीसरी बड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी कोटा विकास प्राधिकरण के चेयरमैन की है। कोटा के शहरी विकास, नियोजन और विकास प्राधिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की कमान भी फिलहाल कलेक्टर के पास है। इस तरह प्रशासनिक व्यवस्था में जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर संभाग और शहर के विकास तक की जिम्मेदारियां एक ही अधिकारी के पास केंद्रित हो गई हैं।

चार कुर्सियां, एक अधिकारी

मौजूदा व्यवस्था को अगर जिम्मेदारियों के हिसाब से देखें तो पीयूष सामरिया के पास एक साथ जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, आयुक्त, चंबल कमांड एरिया डेवलपमेंट और चेयरमैन, कोटा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।

चुनाव तक जारी रह सकती है व्यवस्था

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल पंचायत चुनाव तक इस व्यवस्था में बदलाव के आसार कम बताए जा रहे हैं। चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच सरकार अतिरिक्त प्रभार की मौजूदा व्यवस्था को जारी रख सकती है। ऐसे में आने वाले समय में भी कोटा का जिला प्रशासन, संभागीय प्रशासन और दो महत्वपूर्ण विकास एजेंसियों की कमान एक ही अधिकारी के हाथ में रहने की संभावना है।

कलेक्टर से संभागीय आयुक्त तक

इस व्यवस्था की शुरुआत कोटा संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई। संभागीय आयुक्त का पद रिक्त होने पर इसका अतिरिक्त प्रभार कलेक्टर पीयूष सामरिया को दिया गया। इसके साथ ही सामरिया के पास पहले से मौजूद अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी बनी हुई हैं। संभागीय आयुक्त का पद अपने आप में संभागीय प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण स्तर है। कोटा संभाग से जुड़े विभागीय कामकाज, अधिकारियों के बीच समन्वय और संभाग स्तर के प्रशासनिक मामलों की निगरानी की जिम्मेदारी भी अब कलेक्टर के ही हिस्से में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery