Tuesday, October, 06,2026

दो गोडावणों को खुले आसमान में छोड़ा

जैसलमेर: थार के रेगिस्तान में राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में रविवार को एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। डेजर्ट नेशनल पार्क की सुदासरी रेंज में पहली बार कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार किए गए दो गोडावणों को प्राकृतिक पर्यावास में रिलीज किया गया। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों गोडावणों ने खुले प्राकृतिक वातावरण में आजादी की उड़ान भरी। गोडावण संरक्षण के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में तैयार गोडावणों को नियंत्रित वातावरण से निकालकर सीधे प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, डीजी फॉरेस्ट संतोष तिवारी सहित वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने गोडावण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

सुरक्षित ठिकानों और प्राकृतिक व्यवहार की जानकारी जुटाएंगे

रिलीज किए गए दोनों गोडावणों की निगरानी के लिए उन्हें जीपीएस टैग लगाया गया है। अब भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक 24 घंटे उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। जीपीएस के माध्यम से गोडावणों की लोकेशन, मूवमेंट, उड़ान, भोजन की तलाश, सुरक्षित ठिकानों और प्राकृतिक व्यवहार से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। बिजली की तारें गोडावणों के लिए गंभीर खतरा मानी जाती हैं। ऐसे में जीपीएस से मिलने वाली जानकारी के आधार पर यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि गोडावण किन क्षेत्रों में अधिक आवाजाही कर रहे हैं और उनके लिए कौन से इलाके सुरक्षित अथवा संवेदनशील हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery