Tuesday, October, 06,2026

'सेवा सेतु' कैंप में एक छत के नीचे होंगे 30 से ज्यादा काम

जयपुर: नगर निगम से जुड़ा कोई काम है तो अब अलग-अलग शाखाओं के चक्कर लगाने के बजाय जयपुर शहरवासियों को जोन स्तर पर ही आवेदन और समाधान की सुविधा मिलेगी। नगर निगम 7 से 16 अक्टूबर तक 'सेवा सेतु अभियान-2026' के तहत जोनवार कैंप लगाएगा। इनमें सफाई, सड़क और नालियों की मरम्मत जैसी मूलभूत समस्याओं से लेकर पट्टे, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, यूडी टैक्स और विभिन्न लाइसेंस से जुड़े काम किए जाएंगे। कैंप में सीसी और डामर सड़क की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव व नालियों की मरम्मत, फोर्कलिफ्ट व मैनहोल की मरम्मत और सीवर लाइन लीकेज जैसी शिकायतें ली जाएंगी। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए पशु प्रबंधन टीम भी मौजूद रहेगी।

किस जोन में कैंप

  • 7 अक्टूबर- सांगानेर
  • 8 अक्टूबर- मानसरोवर
  • 9 अक्टूबर- विद्याधर नगर, मुरलीपुरा
  • 12 अक्टूबर-जगतपुरा, झालाना
  • 13 अक्टूबर- झोटवाड़ा, वैशाली
  • 14 अक्टूबर- मालवीय नगर
  • 15 अक्टूबर-किशनपोल, हवामहल-अमेर
  • 16 अक्टूबर- आदर्श नगर, सिविल लाइंस

JDA में 7 से 16 अक्टूबर तक जोनवार शिविर

वहीं आमजन को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ और समस्याओं का मौके पर समाधान देने के लिए जेडीए में 'सेवा सेतु अभियान-2026' के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविर जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक होंगे। इनमें नागरिक सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपने प्रकरण रख सकेंगे। जेडीए के अनुसार आवेदनों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया जाएगा। संबंधित उपायुक्त प्रकरणों की प्रगति और निस्तारण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। 7 से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग दिन विभिन्न जोन के शिविर होंगे। इसके अलावा अभियान अवधि में रविवार को छोड़कर रोजाना सभी जोन कार्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे।

मौके पर रहेंगी संबंधित की टीमें शाखाओं

अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल के अनुसार संबंधित जोन उपायुक्त कैंप का संचालन और विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे। उद्यान, विद्युत, एनयूएलएम और पशु प्रबंधन से जुड़ी टीमें भी कैंप में मौजूद रहेंगी, ताकि मौके पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। प्रत्येक जोन के उपायुक्त को प्रभारी अधिकारी और निगम की विभिन्न शाखाओं के उपायुक्तों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पट्टे से लेकर भवन निर्माण तक काम

अभियान में ओएफसी और मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी और 60-सी के तहत पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण और लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र से जुड़े काम भी होंगे। भवन निर्माण स्वीकृति, लीज डीड से फ्री होल्ड पट्टे और यूडी टैक्स से संबंधित आवेदन भी लिए जाएंगे। कैंप में जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस और सीवर कनेक्शन जैसी सेवाओं के लिए भी आवेदन और समाधान की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सरकारी विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के आवेदन और स्वीकृति से जुड़े काम भी किए जाएंगे। स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत व सौंदर्गीकरण के प्रस्ताव भी कैंप में लिए जाएंगे। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े कार्यों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery