Tuesday, October, 06,2026

सरकार पर बरसे गहलोत-पायलट, आरोपों पर भाजपा का पलटवार

जयपुर: पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रविवार को अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा। लंबे समय बाद जयपुर पहुंचे पायलट ने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली, SIR और अकाल प्रबंधन को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक रवाना हो गए। वहीं, गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ नाराजगी का मुद्दा उठाया।

भाजपा को पंचायत चुनाव में जवाब देगी जनता

गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया। उनके मुताबिक राजस्थान के पिछले 60-70 साल के इतिहास में पहली बार इस तरह के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का अनुभव अच्छा नहीं रहा और भाजपा की कथित गुंडागर्दी का जवाब जनता पंचायत चुनाव में देगी। गहलोत ने मुख्यमंत्री की ओर से किसानों को लेकर दिए बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से नाराज हैं और पंचायत चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। चार चरणों में पंचायत चुनाव कराने के फैसले पर भी उन्होंने कहा कि यदि यह फैसला सरकार की सलाह पर भाजपा को लाभपहुंचाने के लिए हुआ है तो यह गंभीर विषय है। अकाल और कम बारिश के मुद्दे पर गहलोत ने सरकार से कंटिंजेंसी प्लान तैयार करने की मांग की।

पायलट बोले- पहले नोटबंदी, अब वोटबंदी

पायलट ने आरोप लगाया कि शहरी निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना के बीच जानबूझकर अंतर बढ़ाया गया। पुलिस और प्रशासन का जमकर दुरूपयोग किया गया। सरकार ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर सत्तारूढ दल के पक्ष में पार्षदों को प्रभावित करने की कोशिश की। पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर फैसले लिए गए और दावा किया कि देशभर में करीब 13 करोड़ नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए। पायलट ने इसे लेकर जांच और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पायलट ने कहा कि पहले नोटबंदी हुई और अब वोटबंदी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में चुनिंदा लोगों के नाम हटाए जा रहे है और इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा... कांग्रेस ने टुकड़ों में कराए चुनाव

हार की हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हैं अशोक गहलोत। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जनता जिस दल को अपना आशीर्वाद देती है, वही चुनाव में विजयी होता है। -मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री

अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि कांग्रेस शासनकाल में पंचायत राज चुनाव टुकड़ों में करवाए गए और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए खरीद-फरोख्त कर बोर्ड बनाए गए। -हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री

कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को पंगु कर दिया था और एक-एक पंचायत समिति में दो-दो साल तक चुनाव चलते रहे और विकास कार्य अवरुद्ध रहे। -जवाहर सिंह बेढम, गृह राज्य मंत्री

सत्ता बचाने के लिए कोविड के समय में भी इनकी कांग्रेस सरकार कई दिनों तक होटलों में कैद रही थी। -रामलाल शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery