Monday, May, 11,2026

सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है श्रद्धालुओं की आस्थाः बागडे

बालोतरा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को बालोतरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आसोतरा स्थित ब्रह्म मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में स्थित शिव धूनी के दर्शन किए और माता सावित्री के साथ भगवान ब्रह्मा के समक्ष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहा। पुजारियों ने विधि विधान से पूजा संपन्न करवाई और राज्यपाल को प्रसाद व आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ब्रह्म मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आस्था केंद्र भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

धार्मिक विरासत की देशभर में पहचान

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धार्मिक विरासत देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है और आसोतरा ब्रह्म मंदिर भी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। राज्यपाल ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह

राज्यपाल के दौरे को लेकर क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी रही। राज्यपाल के आगमन से लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery