Monday, September, 14,2026

निकाय चुनाव में BJP के बनेंगे सभी बोर्ड: शेखावत बेधड़क । जोधपुर

जोधपुर: नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की जीत का दावा किया है। रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में BJP को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि सभी निकायों में भाजपा जीत हासिल करेगी और पूरे बहुमत के साथ भाजपा के बोर्ड बनेंगे। कांग्रेस की ओर से चुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के सामने इस तरह के विषय उठाना ही प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से ईवीएम से चुनाव कराने और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने जैसे आरोप भी सामने आएंगे। चुनाव परिणाम आने तक आरोपों का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। निकाय चुनाव के बाद भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर को 'बाड़ेबंदी' कहना जनप्रतिनिधियों का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery