Wednesday, November, 25,2026

प्रेमिका को ले जाने का विरोध किया तो पति को गोली मारी

धौलपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते धौलपुर जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात जवान प्रेमिका को उसके घर से ले जाने पहुंचा था। पति ने विरोध किया तो जवान ने देसी कट्टे से दो गोलियां मार दीं। घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जवान और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी प्रदीप नेहरा ने बताया कि मृतक की पहचान बहादुर कश्यप (30) पुत्र सुंदरपाल के रूप में हुई है। हत्या के मामले में उसकी पत्नी रानी कश्यप और उसके प्रेमी रोहित को डिटेन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रानी और यूपी पीएसी के जवान रोहित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बहादुर और रोहित के बीच विवाद भी चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मृतक के बच्चों ने ऑडेला चौकी पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

घर में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी जवान रोहित और मृतक की पत्नी रानी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चे भी

जानकारी के अनुसार बहादुर कश्यप केरल में मजदूरी करता था और दीपावली पर गांव आया हुआ था। सोमवार को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भरकूजरा में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। बहादुर और रानी की शादी 2012 में हुई थी। उनके तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 12, 10 और 8 साल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बच्चों के सामने पिता को दो गोलियां मारी

मृतक के बच्चों ने बताया कि सुबह रोहित उनके घर पहुंचा था और उनकी मां रानौ को अपने साथ ले जाने लगा। इस बात का बहादुर ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोहित ने घर के बरामदे में ही देसी कट्टा निकालकर बहादुर पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। गोलियां युवक के सीने और गर्दन मैं लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery