Tuesday, May, 05,2026

लालसोट में मुठभेड़... बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन अरेस्ट

दौसा: लालसोट क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के मुख्य आरोपी चेतराम गुर्जर उर्फ राहुल खटाना समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मु के दौरान आरोपी चेतराम के पैर मुठभेड़ में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी बाइक फिसलने से घायल हो गए।

लालसोट सीआई पवन कुमार जाट ने बताया कि लालसोट थाना पुलिस और डीएसटी टीम को रविवार रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली थी कि हत्याकांड के आरोपी जयपुर के आस-पास देखे गए हैं और बाइक से अपने गांव रिवाली (बामनवास, सवाई माधोपुर) जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिनोरी मोड़ के पास नाकाबंदी कर तीनों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मुख्य आरोपी चेतराम गुर्जर ने पुलिस टीम पर देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान पुलिस टीम
बाल-बाल बच गई और किसी जवान को गोली नहीं लगी।

जवाब में पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन जब आरोपी नहीं रुके तो जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई, जो चेतराम के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपियों की बाइक असंतुलित होकर गिर गई. जिससे देशराज उर्फ देश निवासी गुडला और कल्लू उर्फ राज गुर्जर निवासी भिनौरा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल व एमओवी की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई।

तीनों घायल दौसा से जयपुर रेफर

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

10 अप्रैल को दिया था वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को लालसोट थाना क्षेत्र के जमात चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में विवाद के दौरान हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान चेतराम गुर्जर ने फायरिंग कर दी, जिससे धर्मेंद्र मीणा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery