Monday, April, 21,2025

आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक, लोगों की तबीयत बिगड़ी

बीकानेर: शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्ट्री से बुधवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इससे आस-पास रहने वाले कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उल्टियां और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस दौरान फैक्ट्री का एक कार्मिक भी बेहोश हो गया। गैस की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते फैक्ट्री से गैस रिसाव रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वैसे, अभी फैक्ट्री संचालक की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। जानकारी के अनुसार चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव हो रहा था। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी, तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस से तबीयत खराब होने की बात कही।

फैक्ट्री को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग

फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस आइस फैक्ट्री को यहां से हटा देना चाहिए। आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। अगर अब इसे नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

दो माह पहले कोटा में भी हुआ था गैस रिसाव

बता दें, कोटा जिले के सुल्तानपुर इलाके में दो माह पहले 15 फरवरी को एक केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव हो गया था। इससे 17 स्कूली छात्राओं और एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह घटना सीएफसीएल (चंबल फर्टिलाइजर) के गड़ेपान प्लांट में हुई थी। वहां भी अमोनिया गैस का ही रिसाव हुआ था। उस समय गड़ेपान स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। गैस रिसाव के कारण बच्चों को घुटन महसूस होने लगी थी। इसके बाद कुछ की हालत गंभीर हो गई और वे बेहोश हो गए थे।

पुलिस आई और चली गई

क्षेत्र के लोगों ने गैस रिसाव की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक गाड़ी मौके पर आई। एक पुलिसकर्मी ने फोन करने वालों को डांट लगाई कि हमें क्यों बुलाया है? गैस बंद करने का काम हमारा नहीं है। इसके बाद पुलिस वहां से निकल गई।

फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी

स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कार्मिकों में भगदड़ मच गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery