Saturday, May, 02,2026

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी व सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी ने साझा शैक्षणिक दायरे का किया विस्तार

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी ने ऑस्ट्रेलिया की सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी (एससीयू) के सहयोग से ट्रांसनेशनल एजुकेशन को आगे बढ़ाने में नई पहल कर अपने शैक्षणिक दायरे का विस्तार किया है। इसके तहत वर्ष 2025 में बीबीए ग्लोबल बिजनेस प्रोग्राम के सफल लॉन्च के आधार पर जो स्टूडेंट्स अपना प्रथम वर्ष पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में पूरा कर चुके हैं, वे अब आगे की पढ़ाई सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी में करेंगे। इसके लिए इस प्रोग्राम में नामांकित स्टूडेंट्स को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिससे इस अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी की सफलता और बढ़ते प्रभाव की पुष्टि हुई।

इस वर्ष बीसीए ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके तहत जो स्टूडेंट्स पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आईटी की पढ़ाई का एक वर्ष पूरा करेंगे, इसके पश्चात उन्हें दो वर्ष एससीयू में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इससे स्टूडेंट्स को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस में गत दिनों प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास की उपस्थिति में बीसीए ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी की सुभी प्रधान और संजीव थापा के साथ—साथ ऑस्ट्रेड की प्रतिनिधि के तौर पर नेहा ग्रोवर भी उपस्थित रहीं। 

यह सेलिब्रेशन एक ऐतिहासिक शैक्षणिक और रणनीतिक जुड़ाव के साथ जारी रहा, जिसमें डिप्टी वाइस चांसलर (रिसर्च) प्रो. रेनॉड जोन्स-बॉयू और रणनीति सलाहकार जेम्स फ्रेकलटन, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी और सह संस्थापक राहुल सिंघी द्वारा बीसीए ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया। यह पहल वैश्विक शैक्षणिक मार्ग बनाने, स्टूडेंट्स की गतिशीलता को बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव तथा इंडस्ट्री ओरिएंटेड स्किल से सुसज्जित भविष्य के लिए तत्पर ग्रेजुएट्स तैयार करने में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery