Wednesday, May, 27,2026

हीट वेव प्रिपेयर्डनेस एंड मिटिगेशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से “हीट वेव प्रिपेयर्डनेस एंड मिटिगेशन” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर, महिला हाउसिंग ट्रस्ट, साउथ एशियन मेट्रोलॉजिकल एसोसिएशन तथा इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसाइटी जयपुर चैप्टर के सहयोग से इसका आयोजन हुआ। साथ ही इसे भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का सहयोग मिला।

अतिरिक्त निदेशक (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान के क्लाइमेट चेंज के नोडल अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। साथ ही बीएचयू के भूभौतिकी विभाग के पूर्व एचओडी एवं इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसाइटी के उपाध्यक्ष
प्रो. राजीव भाटला तथा महिला हाउसिंग ट्रस्ट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रचना शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। 

कार्यक्रम में मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने राजस्थान में बढ़ती हीट वेव की आवृत्ति और तीव्रता पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने हीट वेव के मानव स्वास्थ्य, शहरी क्षेत्रों, श्रमिकों तथा जलवायु परिवर्तन पर प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में हीट एक्शन प्लान, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, सामुदायिक भागीदारी और व्यावहारिक कूलिंग समाधानों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि इसके आयोजन का उद्देश्य स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हीट वेव से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित करना है। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी ने कहा कि वर्तमान समय में हीट वेव एक गंभीर चुनौती बन चुकी है और इसके समाधान हेतु शैक्षणिक संस्थानों, वैज्ञानिकों तथा समाज को मिलकर कार्य करना होगा। प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. मनोज गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के एफईटी के डीन डॉ. अंकुश जैन, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र सोमवंशी तथा प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. चांदनी कृपलानी भी उपस्थित रहे। 

दो दिवसीय कार्यशाला में कुल आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने हीट वेव, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य प्रभाव, हीट एक्शन प्लान एवं शहरी ताप प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इन तकनीकी सत्रों में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ, डॉ. अरिंदम दास, महिला हाउसिंग ट्रस्ट की गर्गी असोदरिया एनआरडीसी की डॉ. ऋतिका कपूर, खुशी बेबी के इंजीनियर साकेत कुमार और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के प्रो. अश्वनी कुमार ने मुख्य वक्ता के तौर पर व्याख्यान दिया।

कार्यशाला में एनआरडीसी, जेएनयू दिल्ली, शिव नादर यूनिवर्सिटी नोएडा, मणिपाल यूनिवर्सिटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, भारत मौसम विज्ञान विभाग सहित देश के विभिन्न शैक्षिक, अनुसंधान एवं आपदा प्रबंधन संस्थानों के विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery