Thursday, February, 12,2026

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 'सस्टेनेबल सिनर्जीज' विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 'सस्टेनेबल सिनर्जीज: ब्रिजिंग टेक्नोलॉजी, पॉलिसी एंड एंटरप्राइज फॉर ए ग्रीनर वर्ल्ड' विषय पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित इस कॉन्फ्रेंस में करीब 100 रिचर्स पेपर प्रस्तुत किए गए। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा तथा एफएटीईआर एकेडमी ऑफ इंडिया, शिनावात्रा यूनिवर्सिटी थाईलैंड और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड इकोनॉमिक्स— कम्पोंग चाम कैंपस— कंबोडिया के सहयोग से इसका आयोजन किया गया।

एमएनआईटी—जयपुर के डायरेक्टर प्रो. एन. पी. पाढ़ी उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे, जबकि एफएआई के अध्यक्ष प्रो. प्रेमजीत सिंह, उपाध्यक्ष मेजर जनरल प्रवीण कुमार और एफएआई के महासचिव प्रो. पंकज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ताओं में यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज एंड आर्ट्स—स्विट्जरलैंड के प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) अल्बर्ट फेसलेर, लॉड्ज यूनिवर्सिटी, पोलैंड के फाइजीटल कॉमर्स रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर की निदेशक प्रो. अन्ना लास्ज़किविज, कवानसेई गाकुइन यूनिवर्सिटी जापान के प्रो. हिरोहिसा तनाका, महा चुला लोंग कोर्न राजा विद्यालय विश्वविद्यालय, थाईलैंड की सहायक प्रोफेसर डॉ. फ्रापलाद सोरावित अफिपान्यो (दुआंगचाई), ग्लोबल एडु लीडर्स फोरम इंडिया/ब्राजील के डॉ. बीट्रिज लूसिया साल्वाडोर बिजोटो, बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय—पश्चिम बंगाल के पूर्व वीसी प्रो. (डॉ.) मानस मोहन अधिकारी, और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म—राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला शामिल रहे। कॉन्फ्रेंस की संयोजक प्रो. देविका अग्रवाल द्वारा कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी गई, जबकि पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश पाढ़ी ने स्वागत भाषण दिया। 

राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रो. अशोक अग्रवाल एवं प्रो. कृष्णा गुप्ता और मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के डॉ. अमित वर्मा समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. वर्मा ने वैश्विक स्थिरता चुनौतियों से निपटने में सहयोगी अनुसंधान और शैक्षिक जिम्मेदारी के महत्व की बात की। कॉन्फ्रेंस में देश—विदेश के 40 से अधिक कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज के विशेषज्ञ शामिल हुए। विभिन्न सत्रों को आईआईएम—अहमदाबाद, स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स, सीएमआर यूनिवर्सिटी, एनएमआईएमएस—मुंबई जैसे जाने-माने संस्थानों के साथ—साथ जापान की क्वान सोई गाकुइन यूनिवर्सिटी और अजरबैजान स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। 

समापन समारोह में कॉन्फ्रेंस के सभी चार ट्रैक के लिए बेस्ट पेपर प्रजेंटेशन के पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही एफएटीईआर एकेडमी ऑफ इंडिया के लाइफटाइम सदस्यों का परिचय भी दिया गया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मेजबान पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन (रिसर्च) डॉ. उदित मामोडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery