Monday, March, 16,2026

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सीतापुर स्थित लोढ़ा इमपेक्स में करेंगे शिरकत

जयपुर: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) की ओर से बुधवार को भव्य रूप से 'रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0' का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस अभियान को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री सीतापुर औद्योगिक शेत्र स्थित निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क में स्थित लोढ़ा इमपेक़्स में दो बजे सभी रक्तदाताओं और आयोजकों से मुलाक़ात करेंगे।

ये अभियान भारत सहित 75 देशों में 7,500 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा। अभियान का लक्ष्य 3 लाख यूनिट रक्त संग्रह कर सेवा का अद्वितीय उदहारण प्रस्तुत करना है। देशभर में 4000 रक्त बैंक, 5000 डॉक्टर, 25000 लैब टेकनीशियन और 1 लाख स्वयंसेवक इस अभियान से जुड़कर सेवा में भाग ले रहे है।

जयपुर में आयोजित 126 रक्तदान स्थलों की सूची -

पूरा शहर एक साथ रक्तदान ड्राइव से जुड़ेगा, जहां 126 रक्तदान स्थलों में से सरकारी स्थल जैसे एडवांस लैब टेक, अग्रवाल पीजी कॉलेज, एआईएस हाउसिंग सोसाइटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आर्य समाज मंदिर, आर्यावर्त, एटीडीसी विद्याधर नगर, बदरवास विकास समिति, दिव्या दृष्टि क्लासेज, डॉ बी.लाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, डगर ओर्थपेडीक, फ्यूचर  इंस्टीट्यूट, गवर्नमेंट कॉलेज जयपुर गाँधी सर्किल, जयपुर ज्वेल फाउंडेशन, जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, ज्वेल्स ऑफ़ इंडिया अपार्टमेंट्स, कागज़ी एक्सपोर्ट्स, कनोडिया पीजी कॉलेज, खंडेलवाल वैश कॉलेज, केवीजीआइटी, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, मधु बाल निकेतन स्कूल, महावीर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, महावीर साधना केंद्र, महिमा ट्रिनिटी मॉल, मंगलम एक्सपोर्ट्स, मेहता कॉलेज, ओसवाल ट्रेडिंग कंपनी, पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन, रैसर प्लाजा, राज स्वायत शाशन पीजी महाविद्यालय, राजस्थान कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग फॉर वीमेन, रावत कॉलेज, एस.एस जैन सुबोध कॉमर्स एंड आर्ट्स कॉलेज, सुबोध पीजी कॉलेज, सुबोध गर्ल्स पीजी कॉलेज, पारीक पीजी कॉलेज, सराओगी मेंशन, सेंट विल्फ्रेड पीजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान, विद्युत भवन, श्री राधा गोविन्द गवर्नमेंट कॉलेज, स्टेट कमीशन पार्किंग एरिया आदि सहित कई प्राइवेट ऑफिस, फैक्ट्री, वर्कशॉप और बिल्डिंज़ में भी शिविर आयोजित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery