Thursday, January, 29,2026

जयपुर आर्ट वीक 5.0 का आरम्भ  शहर भर में कला, संवाद और सृजन का संगम 

जयपुर: जयपुर आर्ट वीक के पांचवें संस्करण का मंगलवार सुबह भव्य आरम्भ के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर समकालीन कला के एक जीवंत मंच में बदल गई। पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पाटी) कि ओर से आयोजित इस सात दिवसीय कला महोत्सव के पहले दिन शहर के विभिन्न सार्वजनिक और सांस्कृतिक स्थलों पर कलाकारों, क्यूरेटरों, कला प्रेमियों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

पहले दिन की शुरुआत सेंट्रल पार्क में आयोजित कलाकार वॉकथ्रू से हुई, जहां तीन प्रमुख सार्वजनिक कला कृतियों को शोकेस किया गया। इस दौरान अतिथियों में अमीन जाफ़र, जोआना शेवलियर, सना रेज़वान, रिज़वान रज़ाक, अलमास रेज़वान, रुचिरा दास, सुमीर टैगड़ा, जितेन थुकराल, जय दानानी ने आर्टिस्ट्स का प्रोत्साहन बढ़ाया। 
गीगी स्कारिया की कृति ‘ऐज़सेंड टुवर्ड्स द अननोन’ तकनीकी प्रगति और उससे जुड़े नैतिक प्रश्नों पर केंद्रित रही। पूजन गुप्ता की ‘ए सैक्रेड वॉक’ दवाइयों के ब्लिस्टर पैक से निर्मित एक इंस्टॉलेशन प्रस्तुत किया। वहीं मोहम्मद इंतियाज़ की ‘दर-बदर 2.0’ श्रम, सामग्री और स्मृति के माध्यम से व्यक्तिगत और सामूहिक अनुभवों को जोड़ती है।

विभिन्न स्थलों पर वॉकथ्रू और चर्चाओं का हुआ आयोजन - 

इसके बाद पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पाटी) मुख्यालय में कलाकार और क्यूरेटर वॉकथ्रू आयोजित किया गया। यहां अदिति अग्रवाल ने डिजिटल प्रदर्शनी ‘हेयर एंड नाउ’ के अंतर्गत अपनी कृति ‘ऐज़ राइज : द पिलर स्काई’ प्रस्तुत की, साथ ही ‘मटेरियल इन मोशन’ समूह प्रदर्शनी का क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू भी हुआ, जिसमें युवा कलाकारों की प्रक्रिया-आधारित कला प्रदर्शित की गईं।

दोपहर के सत्रों में आम्रपाली म्यूज़ियम में माया कुमारी सुथार की प्रदर्शनी ‘द डेजर्ट लैंड’ का वॉकथ्रू आयोजित हुआ। जिसमें थार मरुस्थल के इतिहास को व्यक्तिगत स्मृतियों और औपनिवेशिक अभिलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद स्टूडियो सुकृति में शोध-आधारित कला प्रक्रियाओं पर संवाद हुआ।

जवाहर कला केंद्र स्थित अलंकार गैलरी में प्रदर्शनी अंधा युग का वॉकथ्रू अनिता दूबे द्वारा तारिक़ अल्लाना के साथ संवाद में प्रस्तुत किया गया। धर्मवीर भारती के प्रसिद्ध नाटक अंधा युग से प्रेरित इस प्रदर्शनी में कलाधाम के 50 से अधिक कलाकारों की कृतियां शामिल हैं, जो सत्ता, युद्ध, हिंसा और नैतिक जिम्मेदारी जैसे समकालीन सवालों पर विचार करती हैं।

शाम को जयपुर आर्ट वीक का वर्निसाज आयोजित किया गया, जिसमें द आर्ट न्यूज़पेपर के आर्ट मार्केट एडिटर कबीर झाला द्वारा संचालित एक विशेष पैनल चर्चा हुई। समकालीन भारतीय संस्कृति में सार्वजनिक-निजी भागीदारी विषय पर आयोजित इस चर्चा में डॉ. अमीन जाफ़र, मरियम राम और अनिता दूबे ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन कलाकारों, संरक्षकों और सहयोगियों के सम्मान में आयोजित विशेष डिनाटोयर के साथ हुआ। यह कला सप्ताह 3 फरवरी 2026 तक शहर के विभिन्न स्थलों पर जारी रहेगा और सभी कार्यक्रम आम जनता के लिए निःशुल्क हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery