Thursday, January, 29,2026

मुकुल कानिटकर ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को युवा संवाद के जरिए किया मोटिवेट

जयपुर: जीवन में अपना लक्ष्य स्वयं की क्षमता से अधिक बनाओगे, तभी मजबूत बन पाओगे। आप अपने प्रथम प्रयास में वह करो, जो आपको सबसे मुश्किल लगे। यदि यह लक्ष्य तय हो जाएगा तो दूसरे नए लक्ष्य बनेंगे। यह कहना था लेखक, विचारक व प्रेरक मुकुल कानिटकर का। वे मंगलवार को पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में युवा संवाद 'जागो वीर-शक्ति पहचानो' के जरिए स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनसे चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन (आईएएस) और पूर्णिमा ग्रुप के चेयरमेन शशिकांत सिंघी ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुकुल कानिटकर ने युवाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि यदि आप असंभव सपने देखते हो तो ही आप युवा हो। जो स्वयं को चुनौती देकर अपने कंफर्ट जोन को तोड़ता है, वहीं वीर है, वीरता एटीट्यूड है। आप स्वयं को पहचानो, रोजाना सोने से पहले स्वयं से सवाल करो कि आज क्या नया सीखा, क्या नया किया, आपके जीवन का लक्ष्य क्या है। आपको जिंदगी में किसी मोटिव को चुनना ही होगा।

कानिटकर ने अपनी पुस्तक 'परीक्षा दे हंसते—हंसते' के हवाले से बताया कि प्रतिस्पर्धा में दूसरे के साथ मुकाबला होता है। जीवन में कुछ हासिल करना है तो स्वयं से 'अनुस्पर्धा' करो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट यदि देश के लिए योगदान देना चाहते हैं तो केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि बड़ी इकाई- देश के लिए पढ़ें। शकुनी व हिटलर ने स्वयं के लिए गलत लक्ष्य बनाया, लेकिन कृष्ण ने स्वयं के लिए नहीं, समाज के लिए व्यूह रचना की। छात्र जीवन प्रयोग करने का समय होता है, कॉलेज लाइफ आपके लिए महान अवसर है, अपने स्वभाव के अनुसार यह पहचानो कि आप राष्ट्र व मानवता के लिए किस माध्यम से सर्वाधिक योगदान दे सकते हो और एसी दिशा में आगे बढ़ो। 

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की कही बात 'नेतृत्व वही कर सकता है, जिसके पास कृतत्व हो' का उदाहरण देते हुए कहा कि आप कल्याण के लिए कार्य करना शुरू करो, लोग आपको लीडर बना देंगे। 21 जून 2015 के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के साथ ही भारत माता विश्व गुरु बना गई थी, जब 193 देशों के लोगों ने एक साथ योग किया। कानिटकर ने कहा कि भाई-भाई में लड़ाई बड़ी बात नहीं है, यह बढ़ नहीं रही है, बल्कि इसे ज्यादा दिखाया जा रहा है। परिवार टूट नहीं रहे है, फैल रहे हैं। नकारात्मकता को मत बढ़ाओ। परिवार को आगे बढ़ाने के लिए भाई कई बड़े त्याग करते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी के आदर्शों के बारे में बताते हुए उनसे सीख लेने की अपील की।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा सिर्फ भविष्य नहीं है, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। जीवन में समय हमेशा बदलता रहेगा, आप स्वयं व राष्ट्र में हमेशा वैल्यू एडिशन करते रहें। अंत में पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery