Friday, February, 06,2026

जयपुर आर्ट वीक - रचनात्मक अनुभवों की बहुरंगी शाम मोजरी पेंटिंग से लेकर स्मृतियों के संवाद और आत्म-अन्वेषण पर केंद्रित रहे कार्यक्रम 

जयपुर: जयपुर आर्ट वीक के तहत सत्रों में परंपरा, समकालीन कला और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रमों की शृंखला में पाटी मुख्यालय से आयोजित ‘पेंट योर ओन मोजरी’ कार्यशाला ने प्रतिभागियों को राजस्थान की पारंपरिक मोजरी कला से रूबरू कराया। इस सत्र में प्रतिभागियों ने डीआयवाय किट के माध्यम से अपनी पसंद के रंग और डिज़ाइन से वेगन मोजरी तैयार की। कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक हस्तकला को नैतिक और सतत दृष्टिकोण के साथ अपनाने को प्रोत्साहित करना रहा। सत्र का संचालन काइंड सोल द्वारा किया गया। अंत में प्रतिभागी अपने हाथों से बनाई गई पहनने योग्य मोजरी को एक सांस्कृतिक स्मृति के रूप में साथ ले गए।

इसी के साथ जवाहर कला केंद्र में आयोजित ‘अंधा युग’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी, जिसे वरिष्ठ कलाकार अनीता दुबे ने क्यूरेट किया है, अब 15 फ़रवरी तक दर्शकों और आर्ट लवर्स के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी को दर्शकों से मिल रहे भरपूर प्रेम और रुचि को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाई गई है। प्रदर्शनी में देश - विदेश के 50 कलाकारों द्वारा क्यूरेट की गई इंस्टॉलेशन प्रस्तुत की गई हैं, जो समकालीन कला के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय सरोकारों पर संवाद स्थापित करती हैं। कला प्रेमियों के बीच यह प्रदर्शनी जयपुर आर्ट वीक की प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है।

इसी साथ राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ड्रॉप-इन गतिविधि ‘नवी पुरानी हथाई’ आयोजित की गई। इस सत्र में पारंपरिक हथाई की अवधारणा को नए संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्मृतियों, शहरी बदलाव और रोज़मर्रा के अनुष्ठानों से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया। संवाद के माध्यम से शहर की सामूहिक पहचान पर चिंतन किया गया। कार्यक्रम बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लिए खुला रहा। वहीं शाम को जेकेके स्थित सुकृति गैलरी में ‘बाइलेटरल ड्रॉइंग: रिदमिक सेल्फ-पोर्ट्रैचर इन फ्लक्स’ कार्यशाला आयोजित की गई। कलाकार एवं मनोवैज्ञानिक शगुन अग्रवाल द्वारा संचालित इस सत्र में समकालीन कला अभ्यास और आर्ट थेरेपी का मेल देखने को मिला। बड़े कैनवास पर द्विपक्षीय ड्रॉइंग के ज़रिए प्रतिभागियों ने गति, लय के माध्यम से अपनी अंदर की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। यह प्रक्रिया प्रतिनिधित्व से अधिक अनुभव पर केंद्रित रही, जिसमें नियंत्रण और समर्पण जैसे भावों की खोज की गई। मंगलवार, 3 फ़रवरी को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा जिसमें दोपहर तक सभी आर्ट इंस्टोलेशन दर्शकों के लिए खुले रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery