Wednesday, February, 04,2026

यह हमारी कूटनीति की बड़ी जीत है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को एक 'बड़ा फैसला' बताते हुए इसे भारत की कूटनीति की बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता हर देशवासी के लिए लाभकारी होगा और यह साबित करता है कि धैर्य और शांत कूटनीति का फल हमेशा मीठा होता है। केंद्र सरकार हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर फैसले लेती है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता यह दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि कोविड के बाद विश्व व्यवस्था में बदलाव आ रहा है और अब यह बदलाव भारत के पक्ष में दिखाई दे रहा है।'

किसान, युवा और मछुआरों को मिलेंगे नए अवसरः गोयल

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी क्षेत्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। इस समझौते से किसानों, मछुआरों, युवाओं और गरीबों को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह करार अंतिम चरण में है और इसकी रूपरेखा को स्पष्ट करने वाला संयुक्त बयान जल्द जारी होगा। गोयल ने विपक्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित समझौता पूरा किया है।

निर्यातकों और विनिर्माताओं के लिए बड़ी राहत

भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर शुल्क को कुल 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हुआ है। इस कदम को भारतीय निर्यातकों और विनिर्माताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस समझौते को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। मोदी के नेतृत्व में अब तक नौ बड़े व्यापार समझौते पूरे हुए हैं और कुल 39 देशों के साथ भारत ने व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से संसद में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी महत्वपूर्ण चर्चाओं में मौजूद रहने का आग्रह किया।

भारत से तेल खरीद रोकने का कोई संदेश नहीं: रूस

मॉस्को। रूस ने मंगलवार को कहा कि उसे भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद रोकने को लेकर कोई संदेश नहीं मिला है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमत हो गए है। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेकोंडर नोवाक ने कहा कि मॉस्को स्थिति पर नजर रखे हुए है और अब तक केवल अमेरिका की ओर से सार्वजनिक बयान सामने आए हैं। रूसी ऊर्जा मंत्रालय के सूत्रों ने भी कहा कि भारतीय रिफाइनरियों से किसी अनुबंध के रद्द होने की सूचना नहीं मिली है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery