Friday, February, 06,2026

‘सुनने की कला’ है प्रभावी पालन-पोषण का मूल 

जयपुर:
पालन-पोषण को केवल नियमों या अपेक्षाओं तक सीमित न रखते हुए उसे संवेदनशील संवाद, धैर्य और समझ की प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत करती पुस्तक ‘पेरेंटिंग सिक्रेट्स फ़ॉर रेज़िंग रॉकस्टार्स’ का विमोचन बुधवार को एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 2-पेज़ेज़ बुक क्लब, जयपुर द्वारा आयोजित इस ओपन-फॉर-ऑल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के संबोधन से हुई जिसमें वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शिवपुरी, एमजीडी गर्ल्स स्कूल की निदेशक अर्चना एस. मनकोटिया, डॉ. एस. सीतारामन, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ने अपने संबोधन में ‘सुनने की कला’ को प्रभावी पालन-पोषण का मूल बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की बात बिना जल्दबाज़ी और निर्णय के सुनना, उनके आत्मविश्वास को मज़बूत करता है और रिश्तों को गहराई देता है। साथ ही आज के तेज़ और शोरभरे जीवन में मानसिक शांति बनाए रखने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शांत मन ही सही निर्णयों की नींव होता है और बच्चों को सबसे पहले वही वातावरण घर से मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मयंक गुप्ता और रिधिमा चौधरी के साथ एक संवादात्मक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसका संचालन 2-पेज़ेज़ बुक क्लब के सदस्य और युवा अभिभावक प्रणिता एवं अंकित डागा ने किया। इस दौरान किताब से जुड़े पहलुओं पर बात हुई, जिसमें पुस्तक के सह-लेखक और मनोचिकित्सक डॉ. मयंक गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतिभा से अधिक प्रयास जीवन में स्थायी सफलता दिलाता है। बच्चों में मेहनत करने की आदत विकसित करना, उन्हें किसी भी कौशल से अधिक सशक्त बनाता है

मनोवैज्ञानिक रिधिमा चौधरी ने भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देते हुए एक सशक्त पंक्ति में कहा कि 
जब बच्चे को समझा जाता है, तब वह खुद को समझना सीखता है। चर्चा में अभिभावकों के वास्तविक सवालों, दैनिक चुनौतियों और व्यावहारिक समाधानों पर खुलकर बातचीत हुई।

इस अवसर पर 2-पेज़ेज़ बुक क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ. राम गुलाटी, प्रग्या रामजेवाल और मोहित बत्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वस्थ पालन-पोषण केवल विशेषज्ञ सलाह नहीं, बल्कि सतत संवाद, समझ और साझा प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम के अंत में पुस्तक प्रेमियों ने लेखकों से संवाद किया और पुस्तक को लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी। यह आयोजन शहर में समकालीन पेरेंटिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर एक सार्थक और संवेदनशील विमर्श के रूप में याद किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery