Sunday, March, 29,2026

पूर्णिमा कॉलेज में एआईसीटीई आइडिया लैब की शुरुआत; प्रेक्टिकल लर्निंग के जरिए इनोवेटिव आइडियाज होंगे साकार

जयपुर: पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुधवार को एआईसीटीई आइडिया लैब की शुरुआत हुई। यह लैब न सिर्फ पूर्णिमा कॉलेज के स्टूडेंट्स को, बल्कि दूसरे कॉलेजों के साथ—साथ स्कूली स्टूडेंट्स को भी अपने इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने का मंच साबित होगी। इस अवसर पर आरटीयू, कोटा के वाइस चांसलर प्रो. निमित चौधरी मुख्य अतिथि और मनु यंत्रालय, जयपुर के एमडी अभिनव बांठिया विशिष्ट अतिथि थे। इन्होंने कॉलेज के पदाधिकारियों के साथ रिबन काटकर लैब की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर व आइडिया लैब के चीफ मेंटर डॉ. महेश एम. बुंदेले, वाइस प्रिंसिपल डॉ. पंकज ढेमला व लैब के फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ. अक्षय जैन उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने आइडिया लैब की विजिट कर इसके अत्याधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि प्रो. चौधरी ने उम्मीद जताई कि यह लैब अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में कॉलेज का बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि वे इस लैब में प्रयोगों के माध्यम से अपने सैद्धांतिक ज्ञान को सत्यापित करें। विशिष्ट अतिथि अभिनव बांठिया ने स्टूडेंट्स से लैब के आधुनिक उपकरणों का उपयोग वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान निकालने के लिए करने की अपील की। उन्होंने कहा के स्टूडेंट्स इन उपकरणों के जरिए इंडस्ट्री के स्तर के प्रोजेक्ट व एप्लीकेशन तैयार करें।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. महेश एम. बुंदेले ने बताया कि लैब में कई अत्याधुनिक टूल्स शामिल गए हैं, जो स्टूडेंट्स के आइडियाज को नई दिशा देने में सहायक साबित होंगे। पूर्णिमा कॉलेज के इंडस्ट्री कोलोब्रेशन इस लैब के लिए महत्वपूर्ण ताकत बनेंगे। काम करते हुए सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना इस आइडिया लैब का प्राथमिक उद्देश्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery