Monday, May, 18,2026

राष्ट्रपति की मंजूरी... सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर हुई 38

नई दिल्ली: देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में लंबित मामलों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इसके बाद अब शीर्ष अदालत में स्वीकृत जजों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 38 हो जाएगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इस फैसले
के तहत सुप्रीम कोर्ट अधिनियम, 1956 में संशोधन किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और आम लोगों को तेजी से न्याय उपलब्ध कराना है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 92 हजार से अधिक मामले लंबित हैं, जिसके चलते मामलों के निस्तारण में लगातार देरी हो रही है। सरकार को उम्मीद है कि जजों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery