Thursday, January, 29,2026

'परंपरा-तकनीक मिलकर गढ़ रहे हैं नया भारत'

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित छह दिवसीय 'भारत पर्व 2026' के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। लाल किले के ऐतिहासिक प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में भारत की समृद्ध परंपराएं, लोक-कलाएं, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत जीवंत रूप में देखने को मिलीं।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि साल 2026 में देश अपने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' के 150 गौरवशाली वर्षों का स्मरण कर रहा है और ऐसे में भारत पर्व, भारत की बहुरंगी आत्मा का उत्सव बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यहां प्रस्तुत झांकियां भारत की ऐतिहासिक यात्रा को उद्घाटित करती हैं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विभिन्न राज्यों की जीवंतता को स्वर देती हैं और राज्यों के मंडप परंपरा व नवाचार के सुंदर समन्वय को दर्शाते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व उन कलाकारों को नमन है, जो लोक-संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं, उन किसानों का सम्मान है जिनकी उपज जीवन का आधार है, तथा उन कारीगरों और बुनकरों को श्रद्धांजलि है जिनकी कुशलता पीढ़ियों पुरानी विरासत को आज भी जीवित रखे हुए है।

भारत पर्व में प्रदर्शित विविधता केवल दृश्य नहीं, बल्कि भारतीयता के गहरे सांस्कृतिक बोध का प्रतीक है। यह आयोजन यह भी स्मरण कराता है कि तकनीक, कला, मानव संसाधन और परंपरागत ज्ञान मिलकर आधुनिक भारत की नई पहचान गढ़ रहे हैं, जहां परंपरा और प्रगति एक-दूसरे की पूरक हैं, विरोधी नहीं। बिरला ने भारत पर्व से जुड़े सभी कलाकारों, शिल्पकारों, बुनकरों, राज्यों और संस्थानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके समर्पण ने इस आयोजन को प्रेरक और स्मरणीय अनुभव बना दिया है।

'लोक कला और परंपराएं विकसित भारत की नींव'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लाल किला परिसर में भारत पर्व-2026 के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। यह आयोजन देश की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं की विविधताओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा। शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत की लोक कला, सांस्कृतिक पद्धतियों और परंपराओं को अत्यधिक महत्व देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery