Friday, April, 18,2025

न्यायाधिकरण ने बेनामी संपत्ति मामले में आरोप किए खारिज... अजित पवार को बड़ी राहत बेनामी संपत्ति के नहीं हैं सबूत

महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनते ही राकांपा (अजित) के राष्ट्रीय प्रमुख और उपमु‌ख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग ने 2021 में जब्त की गई 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की उनकी संपत्तियों को मुक्त कर दिया है। इससे पहले दिल्ली के बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अपीलीय न्यायाधिकरण ने अजित पवार और उनके परिवार पर बेनामी संपत्ति के स्वामित्व के आरोपों को खारिज दिया था। इसके बाद आयकर विभाग ने उनकी जब्त की गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आयकर विभाग ने 7 अक्टूबर 2021 को अजित पवार और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे थे और 1,000 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। अजित पवार पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगा था। इन संपत्तियों में सतारा में एक चीनी मिल, दिल्ली में एक फ्लैट और गोवा में एक रिसॉर्ट सहित कई संपत्तियां शामिल थी। हालांकि, जांच में पता चला कि कोई भी संपत्ति अजित पवार के नाम पर पंजीकत नहीं थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery