Thursday, October, 22,2026

भारत में भी बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य व्यवस्था में सुधार करना नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन कर अपने समर्थकों को सत्ता में बैठाना है।

भागवत नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद, विकास और तकनीक के इस्तेमाल सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। भागवत ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलनों का होना स्वाभाविक है, लेकिन उनका उद्देश्य समस्याओं का समाधान होना चाहिए, न कि समाज में द्वेष और विभाजन पैदा करना। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार आंदोलनों का इस्तेमाल दूसरे उद्देश्यों के लिए किया जाता है और वे राजनीति का साधन बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत और हिंदू समाज को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें कुछ नेताओं का समर्थन भी मिलता है।

वंदे मातरम् पूरा गाने में झिझक न हो

भागवत ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इसे पूरे गर्व और बुलंद आवाज में गाने में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लॉर्ड कर्जन के समय बंगाल विभाजन के विरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में वंदे मातरम् ने लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1947 में हुए देश विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के मन में यह धारणा पैदा कर दी गई थी कि जो अलग दिखाई देते हैं, वे अलग ही हैं। भागवत के मुताबिक, साझा विरासत और संस्कृति के प्रति गर्व ही राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

विकास में प्रकृति और नैतिकता का भी ध्यान रखें

संघ प्रमुख ने कहा कि विकास के लिए तकनीक को बढ़ावा देना जरूरी है, लेकिन इससे प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। विकास की प्रक्रिया में अर्थव्यवस्था के साथ पर्यावरण और नैतिक मूल्यों का संतुलन भी जरूरी है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उचित नियम होने चाहिए और एआई का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए। भागवत ने कहा कि भारत की परंपराओं और विचारों में दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की क्षमता है। कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और इजराइल के काउंसल जनरल यानिव रेवाच सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery