Thursday, October, 22,2026

बेटी के साथ बाइक से लौट रहे पिता की मौत

कोटा: नेशनल हाईवे-27 पर कैथून थाना क्षेत्र में ताठेड़ डिपो के पास सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बेटी सिमरन मीणा को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया, वहीं पिता बनवारीलाल मीणा को 108 एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने बनवारीलाल को मृत घोषित कर दिया। सिमरन का उपचार जारी है। रामराजपुरा निवासी बनवारीलाल मीणा अपनी बेटी सिमरन के साथ किसी काम से ताठेड़ आए थे। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक अनियंत्रित ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।

नहीं बच सकी घायल बनवारी लाल की जान

हादसे के समय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उसी रास्ते से गुजर रहे थे। घायलों को देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया और तत्काल सहायता की व्यवस्था की। बेटी को एस्कॉर्ट गाडी से अस्पताल भिजवाने के बाद और पिता के लिए एंबुलेंस बुलवाने से समय पर उपचार की कोशिश की गई। हालांकि, बनवारी लाल की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद मंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित मदद की चर्चा रही।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कैथून थाने के एएसआई हीरालाल पूनिया ने बताया कि मृतक के भाई सत्यप्रकाश मीणा की रिपोर्ट पर ईको चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से रामराजपुरा गांव में शोक छा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery