Thursday, October, 22,2026

कचरे का ढेर देख मेयर ने रुकवाया काफिला

जयपुर: सड़क जनता के आने-जाने के लिए है या कचरे का डिपो बनाने के लिए? विद्याधर नगर में सड़क किनारे कचरे का ढेर देखकर जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी ने न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि मौके पर ही सफाई व्यवस्था भी देखी।

मंगलवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे महापौर की नजर जैसे ही सड़क पर फैले कचरे पर पड़ी, उन्होंने तत्काल अफसरों को फोन किया और सफाई टीम को मौके पर बुलाकर कचरा हटवाया। मामला केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं रहा। महापौर स्वयं मौके पर खड़े रहे और अपनी निगरानी में जेसीबी, डंपर सहित अन्य संसाधनों की मदद से कचरे का ढेर हटवाया। महापौर की इस त्वरित कार्रवाई से निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को साफ संदेश दिया गया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का जमाव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि केवल शिकायत मिलने के बाद ही नहीं, बल्कि नियमित निगरानी के दौरान भी ऐसी जगहों पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। सड़क किनारे कचरा जमा होना सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ऐसे में जरूरी है कि कचरा एकत्र होने वाले स्थानों की पहचान कर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोबारा डिपो जैसी स्थिति नहीं बने।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery